Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बाईपास थानाक्षेत्र के रानीपुर पैजावा मोहल्ले में एक नव विवाहिता ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी

PATNA CITY : बाईपास थानाक्षेत्र के रानीपुर पैजावा मोहल्ले में एक नव विवाहिता ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा घटना की ज...


PATNA CITY :
बाईपास थानाक्षेत्र के रानीपुर पैजावा मोहल्ले में एक नव विवाहिता ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय बाईपास थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका की पहचान मुंगेर के धरहरा निवासी दिनेश यादव की पुत्री विनीता कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व विनीता कुमारी की शादी बाईपास के रानीपुर पैजावा मोहल्ला निवासी सूरज यादव के साथ संपन्न हुई थी, विनीता कुमारी को 6 मा का एक बच्चा भी है। किस कारण से विनीता ने खुदकुशी की, यह अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृ का के चचेरे ससुर राम लगन राय ने खुदकुशी के कारणों को बताने में असमर्थता जताते हुए विनीता कुमारी द्वारा फांसी लगाई जाने की बात दोहराई है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर बाईपास थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने मामले की जांच किए जाने की बात दोहराते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। थानाध्यक्ष ने मृतका की मां जमयंती देवी के बयान पर पति सूरज यादव समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किए जाने की भी बात कही है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार बताए जाते हैं। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुट गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now