Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ईद के अवसर पर राज्यपाल से ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों की भेंट

पटना। ईद के मुबारक मौके पर बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं माननीय लेडी गवर्नर श्रीमती रेशमा आरिफ खान से ईसाई समुदाय के प...


पटना।
ईद के मुबारक मौके पर बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं माननीय लेडी गवर्नर श्रीमती रेशमा आरिफ खान से ईसाई समुदाय के प्रमुख प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग बिहार के पूर्व उपाध्यक्ष श्री एंब्रोस पैट्रिक, जदयू मीडिया पैनलिस्ट एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा एन शर्मा, अभिषेक पैट्रिक, रेमंड चेसनी एवं बेबी मायरा उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ईद की शुभकामनाएँ देते हुए सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बनाए रखने पर चर्चा की। राज्यपाल श्री खान ने सभी को ईद की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने समाज में शांति और एकता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

भेंट के दौरान प्रदेश में अल्पसंख्यकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now