पटना सिटी : पटना सिटी समेत पूरे देश में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न ईदगाहों और जामा मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ...
पटना सिटी : पटना सिटी समेत पूरे देश में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न ईदगाहों और जामा मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अल्लाह ताला से अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
खानकाह ए अमादिया के सज्जादानशी सय्यद शाह मिस्बाह उल हक अमादी ने ईद को प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए प्रदेशवासियों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।
पटना सिटी स्कूल मैदान में ईद की नमाज के बाद राजद नेता डॉ. इकबाल अहमद, कांग्रेस नेता मोहम्मद हनीफ शेख, शाह फैजूर रहमान, पूर्व पार्षद मोहम्मद महमूद कुरैशी, आबिद हसन, जावेद हसन, एस. आरिस हसन और एस. सारीक हसन ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
नेताओं और अकीदतमंदों ने देश और राज्य में अमन, प्रेम और भाईचारे की दुआ की और तरक्की एवं खुशहाली की कामना की। ईद के इस मौके पर सभी को दिली मुबारकबाद दी गई।





.png)