पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिस्कोमान गोलंबर के पास एक कार से 105 लीट...
पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिस्कोमान गोलंबर के पास एक कार से 105 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।
होली के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तस्कर भागने लगे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार को घेर लिया और तलाशी लेने पर डिक्की से 276 बोतल विदेशी शराब बरामद की।
इसके अलावा, कार से बिहार, दिल्ली और हरियाणा के तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुए हैं। उत्पाद एवं मद्य निषेध के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि यह शराब हरियाणा से लाई गई थी और इसे होली के दौरान राजधानी में सप्लाई करने की योजना थी। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है।
उन्होंने कहा कि राज्य में शराब तस्करी को रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




.png)