पटना सिटी। पटना सिटी बायपास रोड स्थित श्री राम कॉलोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप...
पटना सिटी। पटना सिटी बायपास रोड स्थित श्री राम कॉलोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता नितिन कुमार रिंकू, पूर्व उप महापौर रूप नारायण मेहता, वरिष्ठ समाजसेवी रामजी योगेश, पूर्व मेयर प्रत्याशी अंजू सिंह और पूर्व वार्ड पार्षद अवधेश सिंहा मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। रंग, अबीर और गुलाल के साथ साथ स्वादिष्ट व्यंजन और पकवानों की व्यवस्था की गई थी, जिसने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। इस दौरान होली के पारंपरिक गीतों से उपस्थित लोग झूम उठे।
इसके अलावा, श्री राम कॉलोनी के आयोजक गण का भी अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से प्रशांत कुमार, गौरव कुमार, रवि पटेल, मुन्ना कुमार, मुकेश कुमार और संजय सिन्हा जैसे स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम ने सामूहिक सौहार्द और खुशी का संदेश दिया, जिसमें सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर होली की खुशियां साझा कीं और सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा दिया।





