पटना सिटी। गंगा भ्रमण परिवार, पटना सिटी द्वारा स्थानीय गुरु गोबिंद पथ स्थित भामाशाह ट्रस्ट भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष...
पटना सिटी। गंगा भ्रमण परिवार, पटना सिटी द्वारा स्थानीय गुरु गोबिंद पथ स्थित भामाशाह ट्रस्ट भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 1993 में स्थापित यह संस्था प्रतिवर्ष सामाजिक सौहार्द और सहयोग-सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए इस उत्सव का आयोजन करती है।
समारोह में उपस्थित सदस्यों और अतिथियों ने एक-दूसरे को टोपी पहनाई, चंदन का तिलक किया और फूल बरसाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया।
इस अवसर पर गंगा भ्रमण परिवार के परिचयात्मक फोल्डर का लोकार्पण मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया, जिसमें संस्था के इतिहास, सदस्यों की जानकारी और मॉर्निंग वॉक के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में चुटीले चुटकुले, व्यंग्य और स्वांग प्रस्तुत कर माहौल में हास्य और उमंग घोल दी गई।
लोक कलाकारों ने ढोलक, मंजीरा और झंझरी की ताल पर पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके अलावा, लकी ड्रॉ के माध्यम से मूर्ख-श्रेष्ठ, मूर्ख-गौरव और मूर्ख-शिरोमणि की घोषणा की गई और व्यंग्यात्मक उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही, भारतीय कला-संस्कृति पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस आयोजन में पुरुषोत्तम दास पोद्दार, डॉ. टी.पी. गोलवारा, प्रभात भरतिया, शिव प्रसाद मोदी, श्याम कुमार मिश्र, गिरिधारीलाल अग्रवाल, संजीव कुमार यादव, महावीर प्रसाद मोदी, नरेश गोयनका, संजय मिश्र, ललित अग्रवाल, गजेंद्र बूबना, शिव कुमार बंका, भोला भंडारी, दिलीप बागला, राजकुमार भरतिया, सीताराम पोद्दार, उमेश कुमार सोनी, भोला कुमार गुप्ता, संजीव, आशीष मिश्र, राजीव कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह ने किया।





