Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गायघाट में छापेमारी, 338 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पटना सिटी।  आलमगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट दक्षिणी गली स्थित एक मकान में छापेमारी कर 338 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। म...


पटना सिटी।
 आलमगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट दक्षिणी गली स्थित एक मकान में छापेमारी कर 338 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लकी कुमार के रूप में हुई है, जो किराए के मकान में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर इसकी सप्लाई कर रहा था। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया गया।

पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा के अनुसार, होली के मौके पर आरोपी ने शराब का बड़ा स्टॉक जमा कर रखा था और इसकी सप्लाई की योजना बना रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए छानबीन तेज कर दी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now