पटना । रोटरी पटना सिटी सम्राट के पूर्व अध्यक्ष विनय लंबा की माता स्वर्गीय ललिता देवी की 27वीं पुण्यतिथि के मौके पर प्रतिष्ठान रिचा रेक्सिन, ...
पटना । रोटरी पटना सिटी सम्राट के पूर्व अध्यक्ष विनय लंबा की माता स्वर्गीय ललिता देवी की 27वीं पुण्यतिथि के मौके पर प्रतिष्ठान रिचा रेक्सिन, गायघाट में असहाय लोगों को कंबल बांटे गए । यह पहला मौका था जब दिवंगत माता की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण किया गया । इससे पहले अनाथ आश्रम में असहाय लोगों को खाना खिलाने का कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता था।
इस मौके पर रोटरी पटना सिटी सम्राट क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनय लांबा ने कहा कि अब कंबल वितरण का कार्यक्रम गरीबों में प्रतिवर्ष किया जाएगा।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मेयर अफजल इमाम, रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष मनोज कुमार, चार्टर प्रेसिडेंट विजय यादव, क्लब के सचिव अभिषेक पैट्रिक तथा विनय लांबा के बड़े भाई विजय कुमार, हर्षराज और अभिषेक कुमार उर्फ छोटू , अनुभव कुमार उर्फ टोना , मोना समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




.jpeg)