Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नव वर्ष को लेकर अवैध शराब की सप्लाई पर रोक लगाए जाने को लेकर पटना पुलिस सक्रिय

  PATNA CITY :    नव वर्ष को  लेकर अवैध शराब की सप्लाई पर रोक लगाए जाने को लेकर पटना पुलिस सक्रिय हो गई है, और वह विभिन्न इलाकों में सघन वाह...

 


PATNA CITY :
  नव वर्ष को  लेकर अवैध शराब की सप्लाई पर रोक लगाए जाने को लेकर पटना पुलिस सक्रिय हो गई है, और वह विभिन्न इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब तस्करों की धर पकड़ अभियान में जुट गई है। पटना सिटी की मेहंदीगंज थाना पुलिस ने गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ इलाके से एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर लदे लगभग 80 लीटर देसी शराब बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही बाइक और स्कूटी सवार अवैध शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर अवैध शराब तस्करों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियो के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाए जाने की बात दोहराई है ।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now