Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी

PATNA : हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार के नए सड़क कानून क...


PATNA :
हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार के नए सड़क कानून को लेकर ट्रक और बस चालकों में खासा आक्रोश व्याप्त है, और वे सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचाकर इस कानून का विरोध जता रहे हैं। नए सड़क कानून के विरोध में राजधानी पटना के फतुहा में ट्रक और बस चालकों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।

इस मौके पर आक्रोशित ट्रक और बस चालकों ने मौजपुर के समीप सड़क पर आगजनिक कर पुराने NH 30 को घंटो जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। इस दौरान आक्रोशित ट्रक और बस चालकों ने नए सड़क कानून को काला कानून करार देते हुए अभिलंब इस कानून को वापस लिए जाने की मांग की।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now