PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के बिस्कोमान कॉलोनी में एक युवती ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलि...
PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के बिस्कोमान कॉलोनी में एक युवती ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतका की पहचान बिस्कोमान कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार की 30 वर्षीय पुत्री संघमित्रा कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि संघमित्रा कुमारी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करती थी। बताया यह भी जाता है कि संघमित्रा ने हाल ही में किसी प्रतियोगिता परीक्षा का इंटरव्यू दिया था, जिसमें वह असफल हो गई थी, इसके बाद से वह काफी निराश थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी हताशा में आकर संघमित्रा ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर मृतका के परिजनों ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर विधि संवत कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाते हुए वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।।




.jpeg)