Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


धारदार हथियार से युवक घायल

  PATNA :  राजधानी पटना के फतुहा थानाक्षेत्र के डुमरी स्थित बधार से धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल पड़े एक 35 वर्षीय युवक को स्थानीय लोगो...

 


PATNA : 
राजधानी पटना के फतुहा थानाक्षेत्र के डुमरी स्थित बधार से धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल पड़े एक 35 वर्षीय युवक को स्थानीय लोगों ने फतुहा पीएससी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान फतुहा के नारायणा गांव निवासी मंटू कुमार के रूप में की गई है। युवक के गर्दन पर धारदार हथियार के निशान है, ऐसे में बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा उसके ऊपर जानलेवा हमला कर उसे मरा समझ कर बधार में फेंक दिया गया होगा। किस कारण से अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घायल के परिजनों ने भी घटना के कारणों को बताने में असमर्थता जताई है। युवक के होश में आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। घायल के परिजनों ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत करा दिया है।।  

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now