Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार एक चौकीदार की मौत

FATUAH :    राजधानी पटना के फतुहा थानाक्षेत्र के धोबा पुल के समीप बीते देर रात अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार एक चौकीदार की मौत हो गई। आनन ...


FATUAH :
  राजधानी पटना के फतुहा थानाक्षेत्र के धोबा पुल के समीप बीते देर रात अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार एक चौकीदार की मौत हो गई। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल चौकीदार को इलाज के लिए फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान बीते मध्य रात्रि चौकीदार ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के जफराबाद निवासी दिलीप पासवान के रूप में की गई है, जो फतुहा थाने में चौकीदार के पद पर पदस्थापित थे। बताया जाता है कि दिलीप पासवान बाइक पर सवार होकर छठ के खरना का प्रसाद खाने जफराबाद से सोनारू जा रहे थे। इसी दौरान धोबा पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीएमसीएच से पोस्टमार्टम के बाद उनका शव जफराबाद पहुंचते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के क्रंदन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बाद में परिजनों और ग्रामीणों द्वारा फतुहा शमशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। इस दौरान फतुहा थाने में पदस्थापित तमाम पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे ।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now