पटना सिटी। रॉबिंस क्लब द्वारा स्थानीय चौकशिकारपुर चौराहा पर नगर के बुज़ुर्ग खिलाड़ियों(क्रिकेट/फुटबॉल) का सम्मान किया गया। ग़ौरतलब है कि यह...
पटना सिटी। रॉबिंस क्लब द्वारा स्थानीय चौकशिकारपुर चौराहा पर नगर के बुज़ुर्ग खिलाड़ियों(क्रिकेट/फुटबॉल) का सम्मान किया गया। ग़ौरतलब है कि यह कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर भारत की खेल श्रेष्ठता की पृष्ठभूमि में आयोजित किया गया है। सम्मानित किए गए खिलाड़ियों में नगर के सुप्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी श्रवण को प्रो० विनय कृष्णा प्रसाद,श्रवण गोप, गोपाल कृष्ण घसीटा, राज किशोर प्रसाद राजू एवं मो० आबिद अली प्रमुख रहे। इसी तरह फुटबॉलर में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा से लोहा मनवाने वाले सतीश भारती, प्रशांत कुमार, अभिषेक आनन्द, विजय कुमार सिन्हा, सुरेश कु०सिंह ,रणजीत सिंह राणा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर अपने उद् गार व्यक्त करते हुए संस्था के मुख्य संरक्षक शशिशेखर रस्तोगी, पटना के पूर्व उप महापौर संतोष मेहता आदि ने कहा की वरीय एवं बुजुर्ग खिलाड़ियों के सम्मान के द्वारा समाज न केवल ऐसे खिलाड़ियों के खेल मैदान में योगदान -अवदान को मान्यता देकर उपकार का भाव व्यक्त करता है बल्कि इससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा भी मिलती है। वक्ताओं ने इन खिलाड़ियों के आरोग्य एवं दीर्घजीवन के लिए भगवान भास्कर एवं छठी मैया से प्रार्थना भी की।
कार्यक्रम में निगरानी एवं चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। शिविर का उद्घाटन चौक थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद ने किया। जहां निगरानी के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाकर यातायात को व्यवस्थित किया गया वहीं डॉ० परवेज़ आलम ने चिकित्सा शिविर में ज़रूरतमंद श्रद्धालुओं का इलाज़ किया। चिकित्सा शिविर में सहयोगी के रूप में इरफ़ान आरिफ़ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
इस अवसर पर विभिन्न खेल संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त नगर में सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय अग्रणी लोगों की भागीदारी रही। उपस्थित लोगों में क्लब उपाध्यक्ष गिरिधर कनोडिया बंटू, सचिव आदित्य कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष प्रताप सिंह, संरक्षक श्यामसुंदर सिंहा, मिन्कु सिंह, सन्नी यादव,विनय कुमार बुल्लू,राहुल यादव, कॉ०ललन कुमार, रघुनाथ प्रसाद, ओमप्रकाश प्रियदर्शी, सुनील मैत्रेय, विनोद कुशवाहा, रामरतन कुमार ,मो० वजीहउद्दीन मुन्ना एवं राजकुमार यादव के साथ ही, सदस्यों में भोला कुमार,काजू कुमार, रवि शर्मा ,विकास शर्मा, रजनीश कुमार, छोटू मेहता, मुंशी कुमार, कमल कुमार ,शुभम शर्मा,संजय चंद्रवंशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरीय समाजसेवी -शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल पांडेय ने किया।





