PATNA : आज और कल दीघा गोलम्बर से कोई भी वाहन नही घुमेगी। जे०पी० गंगा पथ को इमरजेन्सी रूट के लिये पूर्ण रूप से खाली रहेगा। > आज जे०पी० गंग...
PATNA : आज और कल दीघा गोलम्बर से कोई भी वाहन नही घुमेगी। जे०पी० गंगा पथ को इमरजेन्सी रूट के लिये पूर्ण रूप से खाली रहेगा।
> आज जे०पी० गंगा पथ पर सुबह कुछ यातायात का दबाब बढ़ गया था, जिसका मुख्य कारण जे०पी० सेतु, रामजीचक फ्लाई ओभर, पाटली पथ, अटल पथ, गंगा पथ रूपसपुर नहर रोड पर किसी भी तरह के परिवहन वाहनों के परिचालन पर रोक नही था, इसी कारण यातायात कुछ धीमा हुआ। कुछ वाहन गंगा जल लेने के लिये बीच सड़क पर अपने वाहन को पार्क कर दिये थे, जिसे पुलिस अधीक्षक, यातायात पटना एवं पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय / तृतीय यातायात पटना के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुये केन से उक्त वाहन को बीच सड़क से हटाकर पार्क किया गया। जे०पी० सेतु से आने वाले सभी वाहनो को अशोक राजपथ पर डायवर्ट किया गया और रूपसपुर नहर रोड से सारे यू-टर्न बंद करके वाहन को रोक-रोक चलाया गया।
( रूट निरीछन करते हुए ट्रैफिक एसपी )
➤ दिनांक-19.11.23 एवं 20.11.23 दीघा गोलम्बर से कोई भी वाहन नही घुमेगी। > जे०पी० गंगा पथ को इमरजेन्सी रूट के लिये पूर्ण रूप से खाली रहेगा।
➤ नहर के तरफ से आ रहे रामजीचक आर०ओ०बी० उपर एवं पाटलीपथ का एक लेन छठ व्रतियों के वाहन पार्किग के लिये रखा जायेगा।
➤ दिनांक-19.11.23 एवं 20.11.23 को सोनपुर के तरफ से जे०पी० सेतु आने वाले वाहन को अशोक राजपथ पर डायवर्ट किया जायेगा। ये वाहन किसी भी परिस्थिति में गंगा पथ/ अटल पथ की ओर नहीं जायेगी।
➤ आमजनों से अपील है कि गेट नं0-93/92/88/83/ कुर्जी घाट एवं बांस घाट पर जाने के लिये अशोक राजपथ एवं जे०पी० गंगा पथ के अंडरपास का अधिक से अधिक उपयोग करें ।
➤ इस वर्ष कलेक्ट्रीयेट घाट पर वाहनो के पार्किंग व्यवस्था की गयी है अतएव कलेक्ट्रीयेट घाट/ महेन्दुघाट जाने वाले छठव्रतियों / श्रद्धालु इन पार्किग स्थलों का अधिक से अधिक उपयोग कर सकते है।




