Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


घर की दीवाल गिरने से एक 7 वर्षीय बच्ची की मौत ।

PATNA :     राजधानी पटना के फतुहा थानाक्षेत्र के बांकीपुर गोरख मस्ताना घाट के समीप एक घर की दीवाल गिरने से उससे दबकर एक 7 वर्षीय बच्ची की मौ...


PATNA :
  राजधानी पटना के फतुहा थानाक्षेत्र के बांकीपुर गोरख मस्ताना घाट के समीप एक घर की दीवाल गिरने से उससे दबकर एक 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए फतुहा पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने 7 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक वर्षीय बच्चे को बेहतर इलाज को लेकर NMCH रेफर कर दिया। दो अन्य बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी घायल बच्चे एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं। मृत बच्ची की पहचान बांकीपुर गोरख मोहल्ला निवासी इंद्रदेव शाव की पुत्री रुनझुन कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है की रुनझुन अपने भाई बहनों के साथ घर के बरामदे में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक से घर की दीवार गिर गई, जिससे दबाने से रुनझुन की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है ।।  

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now