PATNA CITY : पटना सिटी के बेलवरगंज स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में नई दिशा परिवार द्वारा सामूहिक छठ पूजा का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदे...
PATNA CITY : पटना सिटी के बेलवरगंज स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में नई दिशा परिवार द्वारा सामूहिक छठ पूजा का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 51 छठव्रती लोक आस्था के इस महापर्व में एक साथ सम्मिलित हुए हैं। संस्था द्वारा सभी छठ व्रतियों को जहां सभी प्रकार की पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है, वही उनके रहने के भी व्यवस्था की गई है। छठ व्रतियों द्वारा गाए जा रहे छठ के लोकगीत से पूरा सामुदायिक भवन गुंजायमान हो गया है।
सभी मनोकामनाओ की पूर्ति को लेकर किए जाने वाले लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर छठ व्रतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छठ व्रतियों ने छठ पूजा को महान पर्व करार देते हुए इसके प्रति अपनी असीम श्रद्धा व्यक्त की है। छठ व्रतियों ने संस्था द्वारा किए गए इस सहयोग पर उनका आभार भी प्रकट किया है।।




