Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी पुलिस ने वाराणसी जिले में छापेमारी कर गुड्डू कुमार को बरामद कर लिया, वही अपहरणकर्ता अनिल कुमार गिरफ्तार

PATNA CITY :   मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंद गोला निवासी गुड्डू कुमार का फिरौती को लेकरअपहरणकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स...


PATNA CITY :
  मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंद गोला निवासी गुड्डू कुमार का फिरौती को लेकरअपहरणकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्टेशन से अपहरण किए जाने और फिरौती का 19 लाख 50 हजार रुपए लेने के बाद भी गुड्डू कुमार को रिहा नहीं किए जाने के मामले में पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहां गुड्डू कुमार को सकुशल बरामद कर लिया है, वही एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चौबेपुर थानाक्षेत्र के धरहरा गांव में छापेमारी कर गुड्डू कुमार को सकुशल बरामद कर लिया है, वही एक अपहरणकर्ता अनिल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में एक अन्य अपहरणकर्ता राजबहादुर और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है। बताया जाता है कि मालसलामी थानाक्षेत्र के पूर्वी नंद गोला निवासी गुड्डू कुमार का वाराणसी जिले के धरहरा गांव निवासी अनिल कुमार और राज बहादुर के ऊपर 20 से 25 लाख रुपए बकाया था, जिसे वह लेने बीते 17 जून को वाराणसी गए थे। इसी दौरान मुगलसराय स्टेशन पर ही अनिल कुमार, राजबहादुर और उसके अन्य साथियों द्वारा गुड्डू कुमार का अपहरण कर लिया गया, और फिरौती के रूप में उनकी पत्नी सीमा देवी से यूपीए के माध्यम से 19 लाख 50 हजार रुपए भी वसूल लिए। फिरौती की रकम वसूलने के बाद भी अपहरणकर्ताओं ने गुड्डू कुमार को रिहा नहीं किया। बाद में गुड्डू कुमार की पत्नी सीमा देवी ने बीते 22 जून को पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए इस संबंध में स्थानीय मालसलामी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया। मामला संज्ञान में आते ही पटना एसएसपी के विशेष दिशा निर्देश पर पटना सिटी एएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, और टीम के सदस्यों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में छापेमारी कर गुड्डू कुमार को जहां सकुशल बरामद कर लिया, वही अपहरणकर्ता अनिल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पटना सिटी के पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में आयोजित आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिटी एसपी पटना पूर्वी संदीप सिंह ने गुड्डू कुमार को सकुशल बरामद किए जाने की बात दोहराते हुए अपहरणकर्ता अनिल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कही। सिटी एसपी ने जल्द ही दूसरे अपहरणकर्ता राजबहादुर और उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now