PATNA CITY : होली के बसियौरा के मौके पर पटना सिटी के कई जगहों पर मटका फोड़ होली का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ-साथ युवाओं ने बढ़...
PATNA CITY : होली के बसियौरा के मौके पर पटना सिटी के कई जगहों पर मटका फोड़ होली का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ-साथ युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मटका फोड़ होली में युवाओ की टोली जहां एक दूसरे के कंधे पर सवार होकर ऊंचाई पर बांधे गए मटका की तरफ बढ़ते नजर आए, वही सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग युवाओं पर पानी फेंकते देखे गए। सुल्तानगंज के चौधरी टोला पेट्रोल पंप के समीप नवयुवक सेवा संघ द्वारा मटका फोड़ होली का आयोजन किया गया, जिसे देखने को लेकर लोगों का भारी हुजूम मौके पर मौजूद नजर आया। मटका फोड़ होली को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस नजर आई। इस दौरान आयोजन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती देखी गयी।




