Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मंगल तालाब परिसर में कैफेटेरिया, टिकट काउंटर एवं मुक्ताकाश मंच की होगी मरम्मत: नंदकिशोर

PATNA CITY :  बिहार विधानसभा में शुक्रवार को नंदकिशोर यादव के प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए पर्यटन मंत्री ने बताया कि पटना साहिब के मंगल ...


PATNA CITY : 
बिहार विधानसभा में शुक्रवार को नंदकिशोर यादव के प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए पर्यटन मंत्री ने बताया कि पटना साहिब के मंगल तालाब परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित सूचनाओं के प्रबंधन एवं रखरखाव के लिए समिति गठित है जो इसकी देखरेख करती है।
         सरकार के उत्तर में कहा गया कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पटना द्वारा  कैफेटेरिया, टिकट काउंटर एवं मुक्ताकाश मंच हेतु अनुरक्षण एवं मरम्मती संबंधी प्राक्कलन प्राप्त हुआ है। प्राप्त प्राक्कलन की समीक्षा के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

                                           मरम्मत कार्य के लिए प्राक्कलन प्राप्त


       इससे पूर्व भाजपा विधायक श्री  यादव ने अपने प्रश्न में पूछा था कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र की हृदय स्थली मंगल तालाब परिसर में 2006-07 में सामुदायिक भवन ऑडिटोरियम, स्टेडियम ओपन एयर थिएटर एवं कैफेटेरिया का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा कराया गया था। लेकिन रखरखाव के अभाव के उपरोक्त भवन क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी मरम्मत शीघ्र आवश्यक है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now