Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजकीय फार्मेसी संस्थान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन

PATNA : राजकीय फार्मेसी संस्थान अगम कुआं पटना में आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ वर्...


PATNA :
राजकीय फार्मेसी संस्थान अगम कुआं पटना में आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ वर्तमान प्राचार्य राम कुमार एवं शैलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया 

उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में गुरु का महत्व उल्लेखनीय हैं कहा जाता है कि गुरु के बिना ज्ञान की कल्पना नहीं की जा सकती है और इंसान जिनसे भी प्रेरणा लेते हैं वह उनके गुरु कहलाते हैं उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि जीवन में हमेशा संघर्ष करने का प्रयत्न करना चाहिए और जहां मुसीबत दिखे गुरु की प्रेरणा जरूर लेनी चाहिए 

कार्यक्रम में डिप्लोमा फार्मेसी ऑर्गेनाइजेशन के फार्मासिस्ट अरविंद कुमार ने गुरु की व्याख्या करते हुए गुरु की तुलना परमेश्वर से की वही फार्मा एक्टिविस्ट रजत राज , सुबोध संत ने समाज में गुरु के महत्व को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि इंसान मिट्टी है जिसे गुरु अपने ज्ञान से मूर्ति बना सकता है छात्रों ने बताया कि फार्मेसी में छात्रों को रोजगार के भरपूर अवसर है राज्य में 12000 से अधिक अस्पताल हैं लेकिन कार्यरत फार्मासिस्टों की संख्या मात्र 800 के करीब है इसलिए छात्रों को अपने पाठ्यक्रम पर ध्यान देने की जरूरत है डी फर्मेसी बेहद महत्वपूर्ण कोर्स है जो फार्मासिस्टों को स्वरोजगार बनने के भी अवसर देते हैं उन्होंने कहा कि फार्मेसी एक्ट 1948 सेक्शन 42 का सख्ती से पालन हो ताकि राज्य सरकार के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट की नियुक्ति हो एवं निजी संस्थानों में भी बिना फार्मासिस्ट के कोई दुकान ना चल सके तथा तकनीकी सेवा आयोग द्वारा फार्मा सेक्टर के रिक्त पड़े 1539 पदों पर जल्द ही नियमित बहाली की जाए

 कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी  अमित कुमार सुभम कुमार संबोधित करते हुए गुरु के महत्व को दर्शाया कार्यक्रम का आयोजन डिप्लोमा इन फार्मेसी बैच 21-23 ने किया कार्यक्रम में छात्र मनीष कुमार हरे राम कुमार, प्रवीण कुमार अमन कुमार सामिल हुए

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now