PATNA CITY : शिक्षा के साथ साथ बच्चों में चरित्र निर्माण पर भी जोर देने की आवश्कता है और जिम्मेवारी शिक्षक पर ही जाता हैं आज के युवा ज्या...
PATNA CITY : शिक्षा के साथ साथ बच्चों में चरित्र निर्माण पर भी जोर देने की आवश्कता है और जिम्मेवारी शिक्षक पर ही जाता हैं आज के युवा ज्यादा तर पढ़ लिख कर भी भटकते रहते है जो समाज और देश के लिए खतरा है, ये बातें बिहार खाद आयोग के चेयरमैन श्री विद्या नंद विकल जी द्वारा कहा गया मौका था शाह अजीमाबाद वेलफेयर एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में कही, मुख्य अतिथि जनाब मोहम्मद शरीफ प्राचार्य पटना विधि कॉलेज ने कहा कि आज सर्वपल्ली राधा कृष्णन जो के जीवन से हमे सादगी और शिक्षा जीवन में उतारने की जरूरत है जिन्होंने 40 साल शिक्षा में योगदान दिया ।
इरशाद अली आजाद ने कहा के शिक्षा के बिना जीवन नही और गुरु के बिना ज्ञान नही , जो छात्र को उसके उज्ज्वल भविष्य की ओर पहुंचता है , सैयद मोईन उद्दीन पूर्व डायरेक्टर एन सी आर टी ने कहा के शिक्षक वो जौहरी होता है जो पत्थर को तराश कर हीरा बनाता है ,अनुमंडलाधिकारी श्री मुकेश रंजन जी ने कहा के शिक्षा दे कर शिक्षक हमारा भविष्य बनाते है और उनके बिना हम कभी उज्ज्वल भविष्य की कामना नहीं kr सकते है , बिरेंद्र कुमार महाप्रबंधक बिहार मेडिकल सर्विसेज इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कहा के जीवन में हम कभी गुरु का कर्ज नहीं चुका सकते है, कार्यक्रम में समाज सेविका रीता रस्तोगी और सर्वोदय इन्फैंट अकादमी के प्रिंसिपल पंकज किशोर सिंह ने भी श्री राधा कृष्णन को याद किया और उनके जीवन को छात्रों और शिक्षकों के लिए आदर्श बताया , कार्यक्रम में 51 वरिष्ठ शिक्षकों को अजीमाबाद राष्ट्र निर्माता शिक्षक रत्नों से सम्मानित किया गया अतिथियों द्वारा उन्हें शील्ड, अंगवस्त्र और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया , कार्यक्रम की शुरुआत शाह अजीम और भारत रत्न श्री सर्वपल्ली राधा कृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और संस्था के छात्र छात्रों द्वारा गणेश वंदना कर के किया गया , इस मौके पर संस्था द्वारा दहेज प्रथा के खिलाफ नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गया जिसकी सभी अतिथियो ने सराहनीय किया , अतिथियों का सस्वागत अध्यक्ष निकेत अनिरुद्ध, कोषाध्यक्ष मो अनवर के द्वारा अंग वस्त्र और मोमेंटो दे कर किया गया तथा गुलदस्ता अंजुम निशा , मेहरून निशा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव मो युनुस तथा धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष मो अंजुम आलम ने दिया अध्यक्षता पूर्व पार्षद अवधेश कुमार सिन्हा। कार्यक्रम में मो परवेज आलम, मो अफरीदी, मो सादिक, ताबिश अनवर, समीर, मो नौशाद, फिरोज, समी अहमद, अरशद अली, परवीन आरा, रुखसार परवीन, रूही परवीन, इरफान , आदि सक्रिय रहे।




