PATNA CITY : आलमगंज थाना पुलिस ने मीना बाजार डोमखाना और पल्लवी नगर इलाके में छापेमारी कर अवैध शराब मामले में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया...
PATNA CITY : आलमगंज थाना पुलिस ने मीना बाजार डोमखाना और पल्लवी नगर इलाके में छापेमारी कर अवैध शराब मामले में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 63 लीटर देसी शराब भी बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मीना बाजार डोम खाना और पल्लवी नगर इलाके में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके पर ही 18 लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाए जाने की बात दोहराई है।




