PATNA CITY खाजेकला थाना पुलिस ने बीते 19 जुलाई को सदर गली इलाके में हुए राहुल हत्याकांड मामले के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुल...
PATNA CITY खाजेकला थाना पुलिस ने बीते 19 जुलाई को सदर गली इलाके में हुए राहुल हत्याकांड मामले के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खाजेकला थानाक्षेत्र के रहने वाले गोलू और छोटू नामक हत्यारे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के समक्ष दोनों अपराधियों ने अपना अपराध कबूल लिया है। बताया जाता है कि आपसी वर्चस्व को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने बीते 19 जुलाई की देर शाम सदर गली निवासी राहुल कुमार को गोली मार दी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हत्याकांड का मुख्य आरोपी लल्लू नामक अपराधी ने पुलिस दबिश से घबराकर पटना सिटी व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की थी। पूछताछ के क्रम में ही हत्यारे लल्लू ने हत्याकांड में संलिप्त अपने साथियों के नाम पुलिस को बताए थे, इसके आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर गोलू और छोटू नामक अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया। खाजेकला थानाध्यक्ष ने हत्याकांड में संलिप्त एक अन्य फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।




