PATNA CITY : हॉस्टल आवंटन और स्टाइपेंड की मांग को लेकर एनएमसीएच के पारा मेडिकल छात्रों ने आज अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। पारा मेडि...
PATNA CITY : हॉस्टल आवंटन और स्टाइपेंड की मांग को लेकर एनएमसीएच के पारा मेडिकल छात्रों ने आज अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। पारा मेडिकल छात्रों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर जहां नालंदा मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वही आक्रोशित छात्रों ने ओपीडी सेवा को भी बाधित करने का प्रयास किया। हालांकि अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के जवानों ने आक्रोशित छात्रों को समझा बुझा कर उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर निकाल दिया। इस मौके पर आक्रोशित पारा मेडिकल छात्रों ने एएनएम और जीएनएम कोर्स का हवाला देते हुए कहा कि पारा मेडिकल की इन छात्राओं को स्टाइपेंड के साथ-साथ हॉस्टल का भी आवंटन किया जाता है। बावजूद इसके पारा मेडिकल छात्रों को अबतक ना तो स्टाइपेंड और ना ही हॉस्टल कहीं आवंटन किया गया है। आक्रोशित छात्रों का कहना था कि हॉस्टल का आवंटन नहीं होने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पारा मेडिकल छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन चलाए जाने की भी चेतावनी दी। बाइट, अमित कुमार, पारा मेडिकल छात्र, एनएमसीएच। बाइट, रजनीश झा, पारा मेडिकल छात्र, एनएमसीएच।




