Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग छात्राओं ने अस्पताल परिसर में आक्रोश मार्च

P ATNA CITY : अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नर्सिंग छात्राओं ने स्टाइपेंड की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया है। स्टाइपें...

P


ATNA CITY :
अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नर्सिंग छात्राओं ने स्टाइपेंड की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया है। स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग छात्राओं ने अस्पताल परिसर में आक्रोश मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में नर्सिंग छात्राओं ने अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर आक्रोशित नर्सिंग छात्राओं का कहना था की पढ़ाई के अलावा अस्पताल में 5- 6 घंटे मरीजों को सेवा दिए जाने के बाद भी उन्हें स्टाइपेंड नहीं मिलता है। नर्सिंग छात्राओं का यह भी कहना था कि पहले उन्हें 1500 रुपए मासिक प्रोत्साहन राशि मिलती थी, जो पिछले 2 वर्षों से बंद है। नर्सिंग छात्राओं का कहना था कि इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक से बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी अब तक इस दिशा में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। नर्सिंग छात्राओं ने मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की भी चेतावनी दी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now