PATNA CITY : अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर एमबीबीएस इंटर्न छात्रों का अनिश्चितकालीन हड़त...
PATNA CITY : अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर एमबीबीएस इंटर्न छात्रों का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है। इंटर्न छात्रों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह बाधित है।
मांगों के समर्थन में इंटर्न छात्रों ने आज ओपीडी में तालाबंदी कर दी, जिससे अस्पताल पहुंचे मरीज और उनके परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। इस दौरान इंटर्न छात्र और मरीज और उनके परिजनों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। ओपीडी में तालाबंदी से नाराज मरीज और उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया, और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अस्पताल पहुंचे मरीज और उनके परिजनों का कहना था कि एमबीबीएस इंटर्न छात्रों के हड़ताल से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मरीज और उनके परिजनों का कहना था कि वह पिछले 3 दिनों से बगैर इलाज कराएं अस्पताल से लौटने को मजबूर हैं, बावजूद इसके सरकार और अस्पताल प्रशासन द्वारा इस दिशा में अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न छात्रों का कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।




.jpeg)

.jpeg)