PATNA CITY : स्टाइपेंड नहीं बढ़ाए जाने से नाराज प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न छात्र कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।...
PATNA CITY : स्टाइपेंड नहीं बढ़ाए जाने से नाराज प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न छात्र कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिससे प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालो में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह बाधित है। पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने आज दूसरे दिन भी अस्पताल परिसर में घूम घूम कर रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी सेवा को बाधित कर दिया। जिसे लेकर अस्पताल आए मरीज और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मरीज और परिजनों के हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन काउंटर को खुलवा दिया,
लेकिन ओपीडी सेवा बाधित होने के कारण हजारों मरीज बगैर इलाज कराएं ही अस्पताल से लौटने को मजबूर नजर आ रहे हैं। अस्पताल परिसर में एमबीबीएस इंटर्न छात्र विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। इस मौके पर आक्रोशित इंटर्न छात्रों ने समान काम समान वेतन की मांग दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री से अन्य प्रदेशों के मेडिकल कॉलेज के तर्ज पर एमबीबीएस इंटर्न छात्रों को 30,000 मासिक स्टाइपेंड प्रदान किए जाने की मांग की है। आक्रोशित मेडिकल छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। वहीं घंटों लाइन में लगकर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी ओपीडी में डॉक्टरों द्वारा नहीं देखे जाने से अस्पताल आए मरीज और उनके परिजनों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। और इसे लेकर मरीज और उनके परिजनों ने सीधे तौर पर अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। इस मौके पर अस्पताल आये मरीज और उनके परिजनों का कहना था कि वे लोग इलाज को लेकर अस्पताल में भटकने को मजबूर हैं, बावजूद इसके ओपीडी में डॉक्टर उन्हें देखने को तैयार नहीं है। इस मौके पर एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने राज्य सरकार से अपनी मांग दोहराते हुए अपनी पहचान बताने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।




.jpeg)
.jpeg)