Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राइफल और 24 जिंदा कारतूस के साथ हिमांशु राय गिरफ्तार

PATNA :    राजधानी पटना की फतुहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में छापेमारी कर एक अवैध देसी राइफल और 24 जिंदा क...


PATNA :
  राजधानी पटना की फतुहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में छापेमारी कर एक अवैध देसी राइफल और 24 जिंदा कारतूस के साथ हिमांशु राय नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही एक अन्य अपराधी सतीश कुमार मौके से फरार होने में सफल हो गया। बताया जाता है कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली की डुमरी गांव में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से दो अपराधी जुटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके से ही हिमांशु राय को एक देशी राइफल और 24 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर मौके से फरार हुए अपराधी सतीश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now