PATNA CITY : श्री रानी सती दादी जी न्यास के तत्वाधान में कल प्रातः 6:00 बजे से एक दिवसीय भादो वदी अमावस्या महोत्सव का आगाज होगा न्यास के अ...
PATNA CITY : श्री रानी सती दादी जी न्यास के तत्वाधान में कल प्रातः 6:00 बजे से एक दिवसीय भादो वदी अमावस्या महोत्सव का आगाज होगा न्यास के अध्यक्ष सुभाष झुनझुनवाला संयोजक राजेश चौधरी ने बताया कि कल प्रातः मंगला आरती से महोत्सव का शुभारंभ होगा उसके पश्चात मारवाड़ी समाज की महिलाएं पुरुष परिवार के साथ दादी जी की जात पूजा करेगी उसके पश्चात 251 महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ का भव्य आयोजन मंदिर प्रांगण में होगा मंगल पाठ को स्वर देंगे कोलकाता के देवकीनंदन मालपानी उन्होंने बताया कि इस अवसर पर दादी जी का अलौकिक शृंगार 56 भोग मेहंदी उत्सव चुनरी उत्सव के साथ-साथ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन मंडलिया भाग लेंगे महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है मिरचाई गली स्थित मंदिर प्रांगण को कोलकाता एवं बंगलुरु के कलाकारों द्वारा भव्य रूप से सजाया जा रहा है क्योंकि इस महोत्सव में बिहार सरकार के अनेक मंत्री भाग लेंगे महोत्सव को सफल बनाने में गिरधारी लाल सर्राफ पुरुषोत्तम पोद्दार ईश्वर लाल अग्रवाल सुरेश चौधरी मनोज झुनझुनवाला डॉ सुशील पोद्दार अमित झुनझुनवाला संजीव देवड़ा सक्रिय हैं




