Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लूटपाट की योजना बना रहे दो अपराधियों गिरफ्तार

PATNA  CITY :  अगमकुआं थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुम्हरार पंचशील स्कूल के समीप छापेमारी कर लूटपाट की योजना बना रहे दो अपराधियों ...


PATNA  CITY : 
अगमकुआं थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुम्हरार पंचशील स्कूल के समीप छापेमारी कर लूटपाट की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, एक बड़ा चाकू, लूट का दो मोबाइल के अलावा एक हाई स्पीड बाइक भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अगमकुआं थानाक्षेत्र निवासी राजा कुमार उर्फ ढनढन और विशाल कुमार उर्फ नेपाली के रूप में की गई है, जो पुराने अपराधी बताए जाते हैं। बताया जाता है कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली की दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य पंचशील स्कूल के समीप घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को मौके पर ही दबोच लिया। सिटी डीएसपी की माने तो गिरफ्तार दोनों अपराधी पूर्व में भी कई अपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। सिटी डीएसपी के मुताबिक सिर्फ अगमकुआं थाना क्षेत्र में ही दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर 4-4 अपराधिक केस दर्ज हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now