PATNA CITY : भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने आज यहां कहा कि देश की आधी आबादी के विकास में प्रधानमंत्री नरें...
PATNA CITY : भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने आज यहां कहा कि देश की आधी आबादी के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश में इस वर्ग के लिए कई योजनाओं का कार्यान्वयन हो रहा है।
भाजपा की राष्ट्रीय नेत्रियों ने दूसरे व अंतिम दिन की शुरुआत जल्ला महावीर मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेक कर की
श्रीमती रावत आज यहां अरोड़ा हाउस में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी, आशा, एवम स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि पीएम की योजनाओं को सरजमीं पर उतारने में इन कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रहती है। श्रीमती रावत के साथ राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य नीतू गर्ग एवम भाजपा के वरिष्ठ नेता व क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महिला कल्याण की दिशा में जितने कार्य पिछले आठ वर्षों के भीतर हुए उतना पहले कभी नहीं हुआ ।
आंगनवाड़ी सेविकाओं एवम् स्वंंसेवी कार्यकर्ताओं का जमीन स्तर पर सामाजिक -आर्थिक विकास में भूमिका महत्वपूर्ण
पटना साहिब में अपने प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत नेताओं ने प्राचीन श्री जल्ला महावीर मंदिर और तख्तश्री हरिमंदिर में मत्था टेक कर किया। तख्त साहिब में ग्रंथी ने सिरोपा देकर नेताओं को सम्मानित किया वहीं जल्ला मंदिर में उन्हें अंग वस्त्र प्रदान किया गया। मंदिर में जहा संजीव यादव, सुजीत कुशवाहा, शंकर मेहता संजीव पटवा ने नेताओं की आगवानी की वहीं तख्त साहिब में पटना महानगर के मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, नित्यानंद सिंह, त्रिलोक सिंह, सन्नी यादव,अजय सिंह, धनंजय त्रिपाठी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर हरजीत सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
पटना साहिब में हुए अभूतपूर्व कार्य: नंदकिशोर
पार्टी नेताओं ने वार्ड संख्या 61 के मेहंदीगंज पार्क में वृक्षरोपण कर पूर्व उपमहापौर के आवास पर बूथ स्तरीय बैठक की। महिला नेत्रियों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर घर जाकर उज्जवला योजना, जन धन खाता, आयुष्मान कार्ड तथा गरीब कल्याण अन्न योजना की जानकारी ली बाद में राजधानी के पूर्वी छोर गुरु का बाग में केंद्र व राज्य सरकार के प्रयास से निर्मित 'प्रकाश पुंज' का भ्रमण कर छोटी पहाड़ी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा नेता बलराम मंडल ने नेताओं का स्वागत किया। सबसे मनोहारी दृश्य भद्र घाट में गंगा आरती में शामिल हो भाजपा की राष्ट्रीय नेत्रियां भाव विभोर हो गईं।




