PATNA CITY । पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के दो दीनी प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति र...
PATNA CITY । पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के दो दीनी प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत एवम नीतू गर्ग को वरिष्ठ भाजपाविधायक नेता और क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर यादव ने पाटलिपुत्र के प्राचीन इतिहास से अवगत कराया और उन्हें यहां की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में बताया।
अवसर था राष्ट्रीय नेताओं के दो दीनी प्रवास के अंतिम कार्यक्रम 'प्रबुद्ध जन संवाद' का। कार्यक्रम मंगल तालाब के किनारे अवस्थित पाटलिपुत्र परिषद भवन में किया गया । बूंदा बांदी और वर्षा के बावजूद शेर के प्रमुख बुद्धिजीबी, चिकित्सक, व्यवसायी, अधिवक्ता, समाजसेवी, पत्रकार आदि उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रीमती रावत ने कहा कि पटना सिटी का इतिहास गौरवपूर्ण होने के साथ साथ प्राचीन भी है। यह भूमि चंद्रगुप्त मौर्य साम्राज्य, चाणक्य,अशोक सम्राट श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्म भूमि है। व्यापारिक वर्ग के अलावे यहां एक से बढ़ कर एक संगीतकार, कलाकार, चित्रकार और पत्रकार हुए है जिन्होंने देश-विदेश में यहां का परचम लहराया है। समारोह को पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पाटलिपुत्र परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवार ने की।आरंभ में पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव संजीव यादव ने श्रीमती दीप्ति रावत, नीतू गर्ग, नंदकिशोर यादव का स्वागत यक्षणी की मूर्ति एवम् पाटलिपुत्र के इतिहास से संदर्भित 'पाटलिपुत्र परिषद की स्मारिका" भेंट कर किया।
इस अवसर पर श्रीमती सरोज जायसवाल,कांति केसरी, सुरेश सिंह पटेल, शशि शेखर रस्तोगी,अजय सिंह चप्पू, साह अद्वेत कृष्ण, कथाकार निरजाकृष्ण, रीता रस्तोगी, प्रो दिनेश पटेल, नवीन कुमार सिन्हा एडवाकेट, सुरेश कुमार अरोड़ा, शिव प्रसाद मोदी, ललित अग्रवाल, पत्रकार नबीन रस्तोगी, , अरुण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




