Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


28-29 को भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय नेताओं का पटना साहिब में विविध कार्यक्रम आगमन को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह : नंदकिशोर

PATNA CITY :  भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री दीप्ति रावत और राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य नीतू गर्ग 28 और 29 जुलाई को पटना साहि...


PATNA CITY : 
भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री दीप्ति रावत और राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य नीतू गर्ग 28 और 29 जुलाई को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 

         भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सह पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव ने खांजेकला सामुदायिक भवन में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 30- 31जुलाई को पटना में पहली बार आयोजित भाजपा के सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्य समिति की  संयुक्त बैठक में राज्य के जिन 200 विधान सभा क्षेत्रों को चुना गया है उसमें पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र का भी चयन कार्यकर्ताओं के लिये गौरव की बात है। श्री यादव ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री   श्रीमती दीप्ति रावत और राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य नीतू गर्ग 28 व 29 जुलाई को पटना साहिब में 11 विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इनमें पांच धार्मिक स्थानों का परिभ्रमण भी शामिल है।


     श्री यादव ने कहा कि 28 को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय नेत्री आईटीआई, बिस्कोमान कालोनी में बैठक करेंगी और क्षेत्र की महिला महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन करेंगी। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगी।  वार्ड संख्या 70 में  प्रधानमंत्री नामित गरीबों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं के कम से कम 10 लाभार्थियों से बात करेंगी, उनके घर जाएंगी। सायं 4 बजे खांजेकला सामुदायिक भवन में सोशल मीडिया के प्रभारियों के साथ संवाद होगा। नीतू गर्ग तकनीकी एक्सपर्ट भी हैं। शाम में बड़ी पटनदेवी में पूजा-अर्चना के बाद महापौर सीता साहू के आवास पर  वार्ड पार्षदों के साथ बैठक होगी

        श्री यादव ने बताया कि दो दिवसीय पटना साहिब प्रवास के दूसरे दिन 29 जुलाई को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय नेत्रीगण  के कार्यक्रमों की शुरुआत प्राचीन श्री जल्ला महावीर मंदिर और तख्त श्रीहरिमंदिर में मत्था टेकने से शुरू होगी। श्री यादव ने कहा कि अरोड़ा हाउस में आंगनवाड़ी, आशा व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सामाजिक संवाद के बाद वार्ड संख्या 61 के मेहंदीगंज पार्क में वृक्षारोपण करने के बाद महिला नेत्री गण दिन में ढाई बजे राजधानी के पूर्वी छोर पर अवस्थित प्रकाशपुंज का भ्रमण करेंगी। प्रकाश पुंज के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 50 करोड़ रुपये दिये थे। राज्य सरकार ने भी राशि प्रदान की है। शाम 4 बजे छोटी पहाड़ी में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद भद्र घाट में आयोजित गंगा आरती में नेत्रीद्वय शामिल होंगी। श्री यादव ने उपरोक्त कार्यक्रमों में किस मंडल के कार्यकर्ताओं को शामिल होना है इसे भी विस्तार से बताया। शाम सात बजे मंगल तालाब स्थित पाटलिपुत्र परिषद भवन में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद निर्धारित है जिसमे इलाके के प्रमुख चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यवसायी, अभियंता एवम प्रभावी मतदाता शामिल होंगे।

     बैठक में अन्य लोगों के अलावा प्रदेश भाजपा के मंत्री रूप नारायण मेहता, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कांति केसरी, दिनेश पटेल, किरण शंकर,नवीन कुमार सिन्हा, एडवोकेट, विनय केसरी, सुरेश सिंह पटेल, रंजीत कुमार सिन्हा  तन्नू सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री व विभिन्न्न मंच-मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now