PATNA CITY : आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पटना सिटी के गायघाट स्थित भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा ध्वजारोहण और ...
PATNA CITY : आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पटना सिटी के गायघाट स्थित भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा ध्वजारोहण और परेड का आयोजन कर राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस मौके पर संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा स्कूली बच्चों ने अपने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने संस्थान से परेड निकालकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और देशभक्ति का भी संदेश दिया। इस मौके पर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के निदेशक के अलावे कई अधिकारी मौजूद थे।




