PATNA CITY : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी अभियान लगातार जारी है। पटना सिटी की मालसलामी थाना पुलिस ने जलकद्दरबाग़ और पत्थर घाट इलाके ...
PATNA CITY : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी अभियान लगातार जारी है। पटना सिटी की मालसलामी थाना पुलिस ने जलकद्दरबाग़ और पत्थर घाट इलाके में छापेमारी कर सैकड़ो लीटर देसी शराब के साथ 6 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब कारोबारियों का एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जप्त किया है। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की जलकद्दरबाग़ और पत्थर घाट इलाके में अवैध शराब की अवैध सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर जलकद्दरबाग़ इलाके से जहां तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया, वही पत्थर घाट इलाके से पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अवैध शराब मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अवैध शराब से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाए जाने की भी बात दोहराई है।




