Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा एक दिवसीय कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन

PATNA CITY  :  बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है बोल बम बोल बम के जयघोष के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा शहीद भगत सिंह चौक के न...


PATNA CITY  : 
बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है बोल बम बोल बम के जयघोष के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक मुरारका कंपाउंड के बाहर एक दिवसीय कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी ने दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद शोभा देवी समाजसेवी बलराम चौधरी विशिष्ट अतिथि मोहम्मद जावेद पूर्व वार्ड पार्षद मुमताज जहां समाजसेवी शिवप्रसाद मोदी संतोष सराफ ललित अग्रवाल उपस्थित थे शिविर की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया उन्होंने बताया कि सोनपुर मंदिर एवं बैकठपुर धाम जाने वाले कांवरिया बंधुओं के लिए समिति द्वारा शुद्ध पेयजल नींबू चाय प्राथमिक उपचार केंद्र टॉफी बिस्कुट का वितरण हजारों कांवरियों के बीच किया गया इस अवसर पर कावड़ियों को संबोधित करते हुए शशि शेखर रस्तोगी ने बताया कि जिस प्रकार सेवा समिति जनसेवा का कार्य कर रही है वह अपने आप में एक मिसाल है आज किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन हो सामाजिक गतिविधि हो या ऐसी कोई महामारी आए तो समिति के सदस्य इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं उन्होंने सभी कांवरियों की मंगल कामना की यह शिविर अर्ध रात्रि तक चलता रहा पार्श्वगायक सुधीर कुमार मास्टर अंकित द्वारा भजनों की रसगंगा बहायी गई कांवरिया बम झूम झूम कर नाच रहे थे ठुमका लगा रहे थे और बोल बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे संचालन हास्य व्यंग के कलाकार पत्रकार देवेंद्र सिंह लड्डू कर रहे थे शिविर को सफल बनाने में सचिव राजकुमार गोयनका संयोजक सुभाष पोद्दार राजेश देवड़ा पप्पू कमलिया सनी साह अनूप पोद्दार प्रशांत झुनझुनवाला अशोक बंका संजय झुनझुनवाला सत्येंद्र सिंह सक्रिय थे

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now