PATNA : आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन (एआईजेजीएफ)व कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ( CAIT) बिहार अध्यक्ष अशोक वर्मा सोनार ने ...
PATNA : आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन (एआईजेजीएफ)व कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ( CAIT) बिहार अध्यक्ष अशोक वर्मा सोनार ने बताया कि आज दोपहर लगभग 1.30 बजें बगहा जिले के मधुबनी ब्लॉग के तंमकुहवा बाजार में गुड्डू वर्मा व गोविंद वर्मा दोनों भाइयों के दुकान पर लगभग 25 लाख रुपए की डकैती डाली कर लगन शुरु होते ही पुलिस प्रशासन को चैलेंज कर दिया ।
अशोक वर्मा सोनार ने बताया कि जैसें ही हमें सूचना मिला मैंने तुरंत बगहा पुलिस अधीक्षक श्री किरण कुमार जी से फोन पर बात कर तुरंत धनहा थाना प्रभारी को अविलंब हटाते हुए अपराधी के साथ साथ मार की भी बरामदगी करने का अनुरोध किया।
बताया गया कि गुड्डू वर्मा व गोविंद वर्मा से बात नहीं हो सकी फिर भी प्रयास जारी हैं।
अध्यक्ष अशोक वर्मा सोनार ने तुरंत उपमुख्यमंत्री श्री तार किशोर प्रसाद जी को भी इस घटना कि जानकारी दी और प्रशासन पर दबाव बनाने का अनुरोध किया।




.jpeg)