PATNA CITY : वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पटना सदर का प्रखंड कार्यालय इस महीने से कुम्हरार स्थित नवनिर्मित भवन में काम ...
PATNA CITY : वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पटना सदर का प्रखंड कार्यालय इस महीने से कुम्हरार स्थित नवनिर्मित भवन में काम करने लगेगा। बिहार विधान सभा में ग्रामीण विकास मंत्री ने इस आशय की जानकारी उनके प्रश्ननके उत्तर में दी है। श्री यादव ने अपने तारांकित प्रश्न में विभागीय मंत्री से जानकारी चाही थी कि पटना सदर प्रखंड कार्यालय जर्जर भवन में है जबकि कुम्हरार में नया भवन बन कर तैयार है। उक्त भवन में कार्यालय का स्थानांतरण नहीं हुआ है । श्री यादव के सवाल को स्वीकारते हुए विभागीय मंत्री ने कहा कि पटना सदर का प्रखंड कार्यालय भवन कुम्हरार में बन कर तैयार हो गया है जिसे मार्च 2022 तक हस्तांतरित कर दिया जायेगा।
ज्ञातव्य है कि अभी प्रखंड कार्यालय गांधी मैदान के पूर्वी किनारे अवस्थित है। कुम्हरार में शिफ्ट होने से पटनासिटी के नागरिकोंको अब लम्बी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।




.jpg)