Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पारथु पंचायत के बेलदारीचक टोला में लगी आग से लाखों रुपयें की भारी क्षति

पटना (न्यूज़ सिटी) पुनपुन प्रखंड के पारथु पंचायत अंतर्गत बेलदारीचक टोला निवासी लालसजनी देवी एवं सत्येद्र सिह पिता देवेन्द्र सिह के बीते र...

पटना (न्यूज़ सिटी) पुनपुन प्रखंड के पारथु पंचायत अंतर्गत बेलदारीचक टोला निवासी लालसजनी देवी एवं सत्येद्र सिह पिता देवेन्द्र सिह के बीते रात्रि मे करीब 12 बजे अज्ञात शरारती तत्वो के द्वारा 02 हारवेस्ट 01रीपर 02 ट्रैक्टर में आग लगा दी गई है इस घटना के संदर्भ में मिलें जानकारी के अनुसार भारी आर्थिक क्षति हुई है। वही पिड़ित लालसजनी देवी ने दूरभाष के जरिए बताया कि सभी गाड़ी गांव मे सड़क किनारे खड़ी थी। जिसमे शरारती तत्वो ने आग लगा दिया है l इस आग की घटना से गाड़ी मे काफी क्षति हुई है। इसमे लाखों रुपये की क्षति हुए है। पिपरा थाना को घटना से अवगत कराएं गए है। पिपरा थाना सूचना के उपरांत त्वरित घटनास्थल पर पहुँच मुआयना किए l तो वही पिपरा पुलिस घटना के अनुसंधान करने में जुट गई है। पिपरा थानाध्यक्ष आर के पाल से दूरभाष के जरिए कई बार घटना के संदर्भ मे बात करने का प्रयास किया गया। परन्तु कवरेज एरिया से बाहर होने के कारण बात नही हुई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now