PATNA CITY : अगम कुआं थाना क्षेत्र के कांटी फैक्ट्री मोड़ स्थित एक मकान में देर रात अज्ञात महिला की निर्मम हत्या कर दी। स्थानीय लोगों द्वारा...
PATNA CITY : अगम कुआं थाना क्षेत्र के कांटी फैक्ट्री मोड़ स्थित एक मकान में देर रात अज्ञात महिला की निर्मम हत्या कर दी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान शीला विश्नोई के रूप में की गई है जो पिछले कई वर्षों से अकेले अपने घर में रहती थी। बताया यह भी जाता है कि मृत का शिला विश्नोई का पुत्र पिछले कई वर्षों से अमेरिका में रह रहा है। किस कारण से बुजुर्ग महिला की हत्या की गई यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।



