PATNA CITY : मेहंदीगंज थाना के रानीपुर अखाड़ा निचली गली संगत पर मोहल्ले में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या...
PATNA CITY : मेहंदीगंज थाना के रानीपुर अखाड़ा निचली गली संगत पर मोहल्ले में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतका की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ला निवासी गोपाल दास की पुत्री ममता कुमारी के रूप में की गई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मृतका की सास गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी पति रोहित यादव और उसका पिता फरार बताया जाता है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सगन छापेमारी अभियान में जुटी है। बताया जाता है कि ममता कुमारी के 8 माह पूर्व मेहंदी गंज निवासी रोहित यादव के साथ अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद से ही और दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और अंत में ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृत का ममता कुमारी के भाई बबलू दास ने बताया कि उसके बहनोई रोहित यादव ने पूर्व में शादी रचा रखी थी। और धोखे से उसने उनकी बहन के साथ दूसरी शादी की उसने बताया कि ममता की गला दबाकर हत्या करने के बाद ससुराल वाले शव को जलाने की फिराक में थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका का शव अपने कब्जे में ले लिया मृतका के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही मौके पर मौजूद पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले में आरोपी सास गुड़िया को गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कहते हुए जल्द ही फरार आरोपी रोहित यादव और उसके पिता मिथिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिए जाने का बात कहा है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सगन छापेमारी अभियान में जुटी है।




.jpg)