Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चौक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक पान गुटखा विक्रेता की गोली मारकर किया हत्या

PATNA CITY :  चौक थाना क्षेत्र के पटना साहिब स्टेशन के पास जहां दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक पान गुटखा विक्रेता की गोली मारकर हत्या ...


PATNA CITY : 
चौक थाना क्षेत्र के पटना साहिब स्टेशन के पास जहां दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक पान गुटखा विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल पान गुटखा विक्रेता को आनन-फानन में इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। मृतक की पहचान चौक थानाक्षेत्र के हुमाद गली निवासी 50 वर्षीय उपेंद्र सिंह के रूप में की गई है, जो पटना साहिब स्टेशन के पास ठेला लगाकर पान गुटखा बेचने का काम करता था। किस कारण से उपेंद्र सिंह की हत्या की गई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश में ही उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है। बताया जाता है कि उपेंद्र सिंह का मकान बनाने को लेकर अपने पड़ोसी देवेंद्र पासवान और उसके बेटे राजेश पासवान के साथ विवाद चल रहा था। बताया यह भी जाता है कि उपेंद्र सिंह का विनोद उर्फ लंगड़ा नामक व्यक्ति के साथ गुटखा बेचने को लेकर हाल ही में विवाद हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश में ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मौके पर मौजूद पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में राजेश पासवान, विनोद उर्फ लंगड़ा समेत कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ चल रही है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है, वहीं दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now