PATNA CITY : बाईपास थाना क्षेत्र के रानीपुर चकिया मोहल्ले में विद्युत विभाग का कर्मचारी बनकर लूटपाट के उद्देश्य घर में घुसे अपराधियों ने व...
PATNA CITY : बाईपास थाना क्षेत्र के रानीपुर चकिया मोहल्ले में विद्युत विभाग का कर्मचारी बनकर लूटपाट के उद्देश्य घर में घुसे अपराधियों ने विरोध करने पर एक युवक पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया, हालांकि गोली उसके बाह को छिलते हुए बाहर निकल गया। घायल युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। घायल युवक की पहचान रानीपुर चकिया निवासी अनिल कुमार गुप्ता के पुत्र राजीव गुप्ता के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दो की संख्या में अपराधी खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताकर मीटर रीडिंग किए जाने की बात कह कर घर में घुसे और घर में घुसते ही हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी। राजीव गुप्ता द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने उस पर गोली चला दी, हालांकि खुशकिस्मती से गोली उसके बाह को छिलते हुए बाहर निकल गई। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।



