Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्री श्याम फागुन महोत्सव के अवसर पर निकाली गई विशाल निशान शोभा यात्रा

PATNA CITY : ये निशान रे खाटू वाले का इसे दो हाथों में उठा लेना। डोरी खींच के राखी जो यो बाबा को निशान। रंग बिरंगी निशान लेकर चाला खाटू धाम।...


PATNA CITY :
ये निशान रे खाटू वाले का इसे दो हाथों में उठा लेना। डोरी खींच के राखी जो यो बाबा को निशान। रंग बिरंगी निशान लेकर चाला खाटू धाम।  सांवरिया तुझको किसने सजाया है। खाटू को श्याम रंगीलो रे।  हाथों में निशान चालो खाटू धाम जैसे अनेक भजनों से आज संपूर्ण अशोक राजपथ भक्ति मय हो गया मौका था श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट पटना सिटी द्वारा आयोजित 18 वा श्री श्याम फागुन महोत्सव के अवसर पर निकाली गई विशाल निशान शोभा यात्रा का श्री बिहारी जी मिल्स से आज श्याम भक्तों की टोली हाथों में रंग बिरंगे 1100 निशान लिए झूमते नाचते निकल पड़े अशोक राजपथ पर आगे-आगे हाथी घोड़े ऊंट बैंड बाजे चल रहे थे उसके पश्चात शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण मराठा ढोल ग्रुप द्वारा भक्तों को रिझा रिझा कर झूमते नाचते मालसलामी मारूफगंज हाजी गंज चमडोरिया झाऊ गंज शहीद भगत सिंह चौक खाजेकला पानी टंकी होते हुए शोभा यात्रा राजाराम लेन स्थित श्री श्याम मंदिर में अर्पित की गई इस 4 किलोमीटर की शोभायात्रा में रास्ते भर पटना सिटी की विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया

श्री श्याम नवयुवक मंडल समाजसेवी संजीत कुमार यादव पंकज लोयलका राधेश्याम परिवार रोटरी क्लब पटना सिटी ईश्वर लाल अग्रवाल ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया शोभायात्रा में आज श्री श्याम प्रभु को 11 किलो चांदी के दो निशान अर्पित किए गए शोभा यात्रा का नेतृत्व अमर अग्रवाल दिलीप डीडवानिया रमन शाह

गौरव शाह मनीष हरलालका राहुल अग्रवाल प्रदीप जैन भरत साह संजीव देवड़ा गणेश शर्मा राजेंद्र जैन गोपी शर्मा सोनू बेरिवाल अक्षत जैन राजेश कानोडिया पप्पू मोदी ललित अग्रवाल बलराम अग्रवाल सरवन सुल्तानिया पंकज शाह नारायण साह सहित श्री श्याम सेना के सदस्य सक्रिय थे

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now