PATNA CITY : लचर पुलिस व्यवस्था का फायदा उठाते हुए चोर लगातार चोरी की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की देर रात भी चोरों ने एक प्रोफे...
PATNA CITY : लचर पुलिस व्यवस्था का फायदा उठाते हुए चोर लगातार चोरी की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की देर रात भी चोरों ने एक प्रोफेसर के बंद घर में चोरी का घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। मामला बाईपास थाना क्षेत्र का है। पीड़ित आरपीएम कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के एचओडी प्रो डॉ नागेन्द्र मिश्र ने बताया कि बुधवार की शाम वे रानीपुर मौजा के ए/154 सोनालिका नगर स्थित अपने मकान में ताला लगाकर दानापुर चले गए थे। गुरुवार की सुबह जब वे वापस अपने आवास पहुंचे, तो देखा कि घर का ताले की कुंडी टूटी हुई थी। तब उसे कुछ शंका हुई और घर में प्रवेश किया तो देखा कि कमरे में लगे टेलीविजन और आलमीरा में रखे लगभग पैंतालीस हजार रुपए चोर चुरा कर ले गए। घर का सारा सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना बाईपास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर जांच की बात कही है।



