PATNA CITY : तेज़ रफ़्तार बालू लदे हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुमार पेट्...
PATNA CITY : तेज़ रफ़्तार बालू लदे हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुमार पेट्रोल पंप के समीप की है। घटना में महिला का बेटा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के रिकाबगंज मोहल्ले की रहनेवाली महिला कौशल्या देवी (42 वर्षीया) अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से सबलपुर स्थित विष्णु मंदिर से पूजा कर लौट रही थी। तभी तेज़ रफ़्तार से आ रही बालू लदे हाइवा ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला गिर गई औऱ चक्के के नीचे आ गई औऱ वह कुचला गई। चोट इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि उसका बेटा दूर जा गिरा। जिससे वह चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। इधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। जिस कारण लगभग डेढ़ घन्टे तक इस रास्ते वाहनों का परिचालन बंद रहा। घटना से गुस्साए लोगों ने प्रशासन से इस रूट पर बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टर को परिचालन दिन में बन्द करने की मांग की। वहीं गुस्साए लोगों ने हाइवे का शीशा भी तोड़ दिया है। इधर घटना के बाद चालक व खलासी फरार ही गए। जबकी हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटनास्थल पर पहुंची मामले की छानबीन कर रही लोगो को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। तब जाकर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा।



