Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मूर्ति स्थापना एवं श्रीमद्भागवत पुराण कथा निमित भक्तजनों ने निकाली शोभायात्रा

PATNA CITY : गुरु गोविंद पथ स्थित जमुना माई के मठ में  श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा निमित भव्य कलश शोभायात्रा निकाल...


PATNA CITY :
गुरु गोविंद पथ स्थित जमुना माई के मठ में  श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा निमित भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। इस शोभायात्रा में 151 महिलाएं अध्यात्मिक अनुष्ठान परिधान से सुसज्जित  चुनरी कलश नारियल के साथ गुरु गोविंद पथ, चौक तरकारी बाजार, गुरूद्वरा होते कंगन घाट पहुँचा, जहां आचार्य कन्हैया जी मिश्र के सानिध्य में 11 भू देवों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन,संकल्प एवं जलाभिषेक हुआ।


जमुना माई मठ यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि कलश शोभायात्रा में प्रभु श्री कृष्ण की रासलीला एवं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की झांकियां भजन-कीर्तन के साथ बड़ी मात्रा में पटना सिटी के भक्तजनों हर्षोल्लास से अध्यात्मिक जयघोष लगाते दिखे।

यज्ञ आयोजन के संयोजक धर्मेंद्र कुमार मुख्य यजमान के रूप में पूजन आरती में भाग लिया।

स्वागताध्यक्ष शिव प्रसाद मोदी ने सभी धर्मानुरागी भू देवों एवं भक्तजनों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

कंगन घाट से पुनः जमुना माई के मठ आने पर भंडारा का आयोजन में  सैकड़ो भक्तजनों ने प्रसाद पाया।


कलश शोभायात्रा में भागवत कथा वाचन परम् भागवत बाल व्यास विनोद आनंद ठाकुर जी, जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष ई. मोहन प्रसाद, कोषाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, भगवती मोदी, साधना कुमारी उर्फ गुड़िया, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार यादव पूर्व पार्षद,पप्पू मोदी, रजनीश रंजन, राजू यादव, राजेश मिश्रा, आशीष मिश्रा, शशि भूषण मिश्रा सहित दर्जनों लोग सक्रिय देखें

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now