PATNA : अगमकुआं सेक्टर में पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र जद(यू०) के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक हुई जिसमें नव मनोनीत पटना महानगर अध्यक्ष श्र...
PATNA : अगमकुआं सेक्टर में पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र जद(यू०) के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक हुई जिसमें नव मनोनीत पटना महानगर अध्यक्ष श्री रविन्द्र पटेल जी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में विकसित बिहार, नीतीश कुमार परिचर्चा पर भाग लेते हुए अध्यक्ष रविन्द्र पटेल ने संगठन मजबूत बनाने पर बल दिया बताया कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत है।सभी नेताओं ने अपनी बातों को रखा जन जन तक विकास योजना को बताने का संकल्प लिया,नये महानगर अध्यक्ष रविंदर कुमार जी का अभिनंदन स्वागत सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया,सभी ने विश्वास जताया रविंदर जी की अध्यक्षता में पटना महानगर मजबूत होगा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अगमकुआं सेक्टर अध्यक्ष विक्की निषाद,संचालन अमन कुशवाहा एवं धन्यवाद ज्ञापन संदीप कुमार,दीपक शर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रवक्ता अनंत अरोड़ा,आसिफ कमाल, राज कुमार पटेल,प्रमोद कुशवाहा,राजेश गुप्ता, संजय कुमार,पप्पू मेहता,पूनम मेहता,मो०मुख्तार,रंजीत प्रभाकर,कन्हाई पटेल, शत्रुधन पासवान,बंटी चंद्रवंशी, सौरभ मिश्रा, अमित कुमार सिंह,चंदन केशरी,राजू निषाद,सुरेंद्र केशरी,मनोज शर्मा,आफताब गुड्डू,राजीव ठाकुर,आदि सैंकड़ो पार्टी के नेता,कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



