PATNA CITY : मेहंदीगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बता...
PATNA CITY : मेहंदीगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि रानीपुर काली स्थान से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सुरेंद्र यादव है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य कांडो में वांछित है और पूर्व में जेल भी जा चुका है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।



